मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
17-Dec-2019 10:16 AM
PATNA: राजधानी पटना की सड़कों पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार के लापता होने के पोस्टर लगे हैं. पटना के कई जगहों पर 'नीतीश कुमार लापता' के कई पोस्टर लगे हैं. इन पोस्टर्स में नीतीश कुमार को अंधा, गूंगा, बहरा करके संबोधित किया गया है.
नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के मुद्दे पर नीतीश की चुप्पी को लेकर ये पोस्टर चिपकाया गया है. पोस्टर में लिखा गया है कि लापता नीतीश कुमार को ढूंढ़ने वालों का बिहार सदा आभारी रहेगा. पोस्टर में नीतीश कुमार को अदृश्य भी बताया गया है.
वहीं इस पोस्टर को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है. तेजस्वी यादव ने नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर नीतीश की चुप्पी को लेकर सवाल उठाया है. तेजस्वी ने ट्वीट करके लिखा है कि, 'मुँह पर ताला कान पे जाला आँख पे पट्टी नहीं अता-पता है वो लापता #CAB_NRC पर मौन बूझो कौन ?'