मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
22-May-2020 06:41 PM
PATNA : कोरोना काल में बिहार सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाले लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान का मूड अचानक बदल गया है गाहे-बगाहे नीतीश सरकार की आलोचना करने वाले चिराग पासवान ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की है.
दरअसल चिराग पासवान नीतीश कुमार के इस पहल से खुश है. जिसमें मुख्यमंत्री ने क्वॉरेंटाइन सेंटर की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की है. चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा है कि क्वॉरेंटाइन सेंटर की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा करने से वहां की परिस्थितियों में सुधार आएगा. देश के इस कदम से जनता के बीच भी एक सकारात्मक संदेश गया है और अब हम सभी को अपने राज्य की सुरक्षा के लिए प्रशासन को सहयोग करना होगा.
चिराग पासवान इसके पहले नीतीश कुमार को पत्र भी लिख चुके हैं. 13 मई को उन्होंने जमुई लोकसभा क्षेत्र के लोगों के राज्य के बाहर फंसे होने पर पत्र लिखा था. चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री से मांग की थी कि जमुई जिले के लोगों को जल्द ट्रेन या बस के माध्यम से वापस बुलाया जाए. चिराग इसके पहले राशन के मुद्दे पर केंद्र सरकार का पक्ष भी रख चुके हैं.