Nitish Kumar : 76 वें वर्ष के हुए CM नीतीश कुमार; जानें बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की नौकरी छोड़ कैसे किया राजनीति में एंट्री; इस छवि के पीछे का राज जानें PUSU में अध्यक्ष पद पर पहली बार NSUI का कब्ज़ा, एक पद पर महिलाओं ने मारी बाजी; सेंट्रल पैनल में बराबरी का टक्कर Bihar weather : बिहार में फरवरी के अंतिम दिनों में बढ़ती गर्मी: मौसम में बदलाव से बढ़ा स्वास्थ्य खतरा छपरा में शराब छापेमारी के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला, दो चौकीदार घायल तेज प्रताप यादव की JJD लड़ेगी बिहार विधान परिषद चुनाव, नवंबर में खाली होंगी 8 सीटें होली में नहीं बजेगा डीजे: अश्लील गाना बजाने वालों की भी खैर नहीं बिहार कृषि ऐप से अब घर बैठे होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन, खाद और फसल सलाह बस एक क्लिक में BIHAR: संदिग्ध परिस्थिति में किन्नर की मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव बिहटा के नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत
15-Jan-2021 02:50 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. सीएम नीतीश कुमार की फटकार के बाद आखिर बिहार के डीजीपी एसके सिंघल की नींद टूटी है. मीडिया के लिए अलग से नंबर जारी कर दिया है. बहस के दौरान पत्रकारों ने सीएम से शिकायत की थी कि डीजीपी कॉल नहीं उठाते हैं.
मीडिया के लिए नंबर जारी
सीएम की फटकार के बद डीजीपी ने एक नंबर जारी किया है. यह नंबर मीडिया के लिए जारी किया गया है. आदेश जारी करते हुए बताया गया है कि इस नंबर पर बिहार डीजीपी से पत्रकार किसी भी जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं. 9431602302, 0612-2294301, 2294302 नंबर जारी किया गया है.
पत्रकारों के साथ सीएम की बहस
बिहार में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और पटना में रूपेश हत्याकांड को लेकर नीतीश कुमार और पत्रकारों के बीच आज काफी देर तक बहस होती रही. यह सब कुछ सार्वजनिक तौर पर हुआ. मुख्यमंत्री तकरीबन 10 मिनट तक पत्रकारों से उलझते रहे. पत्रकार सवाल दागते रहे और नीतीश कुमार यह आरोप लगाने से भी नहीं चूके कि पत्रकार विपक्ष की भाषा बोल रहे हैं. मुख्यमंत्री ने इस दौरान मीडिया के सामने यह भी कहा कि अगर आपको किसी अपराध के बारे में जानकारी मिलती है तो सीधा हमें बताइए.
DGP नहीं उठाते फोन
मुख्यमंत्री के इतना कहने के बाद पत्रकारों ने उनसे उल्टे सवाल कर दिया. मीडिया ने पूछा कि आखिर वह सूचना दें तो किसे दें. नीतीश कुमार ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि जानकारी सीधे बिहार के डीजीपी को दीजिए. तब पत्रकारों ने यह आरोप लगाया कि बिहार के डीजीपी फोन नहीं उठाते हैं. मीडिया कर्मियों की तरफ से बार-बार यह कहे जाने के बाद कि डीजीपी को फोन मिला कर देख लीजिए, वह फोन नहीं उठाते है तो नीतीश कुमार ने खुद डीजीपी को फोन मिला दिया.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फोन घुमाते ही डीजीपी एसके सिंघल तुरंत हरकत में आ गए और फोन की दो रिंग के बाद ही उठा लिया. तब नीतीश कुमार ने यह कहा कि फोन उठाया करिए डीजीपी साहब.