ब्रेकिंग न्यूज़

युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान, कहा -अगले चरण में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा खत्म, इनलोगों पर होगा इस तरह से एक्शन छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा

Home / news / नीतीश कुमार ने अपने पार्टी के नेता से पूछा हाल-चाल, जवाब मिला- 'हाल...

नीतीश कुमार ने अपने पार्टी के नेता से पूछा हाल-चाल, जवाब मिला- 'हाल बेहाल है'

12-Dec-2019 02:50 PM

By Ramesh Rai

SAMASTIPUR: सीएम नीतीश कुमार के सामने उनके ही पार्टी के एक नेता का गुस्सा फूट पड़ा. जल जीवन हरियाली हरियाली मिशन के तहत समस्तीपुर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने जब जेडीयू के जिला उपाध्यक्ष से हालचाल पूछा, तब उनका जवाब आया..'हाल बेहाल है.' 


नीतीश कुमार के करीबी रहे समस्तीपुर के एक पुराने नेता और वर्तमान में जेडीयू के जिला उपाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ने नीतीश कुमार के मुंह पर ही कह दिया कि हाल बेहाल है. जिसके बाद नीतीश कुमार उनके जवाब से पानी-पानी हो गए और झेंपकर वहां से आगे बढ़ गये.  


दरअसल समस्तीपुर में हरियाली यात्रा के दौरान जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद हेलीपैड पर अपने पार्टी के नेताओं का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे तो अपने शुरुआती दौर के सहयोगी रहे बीरेंद्र सिंह से हाथ मिलाते हुए उन्होंने पूछा कि क्या हाल है. इस पर बीरेंद्र सिंह ने उनके मुंह पर ही बोल दिया कि हाल बेहाल है. जिसके बाद जेडीयू के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिलीप साह ने भी वहीं पर अपनी व्यथा सुनाते हुए सीएम नीतीश कुमार से कहा कि उनकी शिकायत थी कि पुलिस उनके किसी मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है. तब मुख्यमंत्री ने इस मामले को देखने के लिए डीजीपी को इशारा किया. इस घटनाक्रम के बाद यही लग रहा है कि आम लोगों की तो छोड़िये जेडीयू के नेता और कार्यकर्ता का ही हाल बेहाल है.