मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
15-Dec-2024 02:46 PM
By First Bihar
PATNA: मणिपुर में बिहार के गोपालगंज के रहने वाले दो मजदूरों की गोलियों से भूनकर हत्या (murder of two people from bihar in manipur) कर दी गई थी। बिहार के दो लोगों की हुई निर्मम हत्या पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Cm Nitish Kumar) ने गहरा दुख जचताया है और मृतक के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता (compensation) देने का एलान किया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, “मणिपुर में उपद्रवी हिंसा में बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले सुनालाल कुमार जी और दशरथ कुमार जी की हत्या से मर्माहत हूं। यह घटना काफी दुःखद है। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। मृत स्व॰ सुनालाल कुमार जी और स्व॰ दशरथ कुमार जी के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रू॰ देने का निर्देश दिया है”।
सीएम नीतीश कुमार ने आगे लिखा, “साथ ही श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ दिलाने का निर्देश दिया है। दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति की जानकारी लेने तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने के लिए भी आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है”।
बता दें कि मणिपुर के काकचिंग जिले में शनिवार शाम अज्ञात हमलावरों ने बिहार के दो मजदूरों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। मृतकों की पहचान गोपालगंज जिले के राजवाही गांव के 18 वर्षीय सुनालाल कुमार और 17 वर्षीय दशरथ कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी मिलते ही बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री, संतोष कुमार सिंह ने इस घटना पर संज्ञान लिया है। उन्होंने मणिपुर और दिल्ली के संबंधित अधिकारियों से बातचीत की है घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मृतक मजदूरों के पार्थिव शरीर को सुरक्षित बिहार वापस वापस लाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।