Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
17-Oct-2023 12:01 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: जेडीयू द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से नीतीश कुमार की तुलना करने पर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। बीजेपी ने इसको लेकर मुख्यमंत्री पर जोरदार हमला बोला है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह छातापुर के बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा है कि नीतीश कुमार कुर्सी के लालची हैं और उनको प्रधानमंत्री बनने का कीड़ा काट लिया है।
नीरज बबलू ने कहा है कि जेडीयू के लोग नीतीश कुमार की तुलना महात्मा गांधी से कर रहे हैं लेकिन कुर्सी कुमार और महात्मा गांधी में धरती आसमान का फर्क है। नीतीश कुमार कभी भी महात्मा गांधी नहीं हो सकते हैं। वे सिर्फ एक एक बेहतर मुख्यमंत्री ही बन जाएं तो बिहार और बिहार के लोगों के लिए बहुत अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि जदयू की हालत बद से बदतर हो गई है। जेडीयू टूट के कगार पर है और जो लोग जेडीयू में बचे हुए हैं, वे सिर्फ चाटुकारिता करने में लगे हैं।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पहले बेहतर मुख्यमंत्री तो हो जाए, बाद में गांधी बन जाएं। पहली बार नीतीश कुमार जब बिहार के मुख्यमंत्री बने उन पांच वर्षों में काफी बेहतर काम हुआ। दूसरी बार जब सीएम बनें तब भी ठीक ही था लेकिन जब वे महागठबंधन में गए तब से उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई, जो अभी तक ठीक नहीं हुई है। नीतीश सिर्फ षड़यंत्र करने में लगे हुए हैं और जाति को तोड़ने में लगे हुए हैं।