Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
15-Oct-2023 07:14 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेडीयू ने देश का दूसरा गांधी बताया है। जेडीयू के ऐसा बताने पर लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने इसका विरोध दर्ज कराया है। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानन्द तिवारी ने कहा कि सीएम नीतीश की तुलना गांधी जी से करना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि डाक्टर लोहिया कहते थे कि गांधी जैसा व्यक्ति हज़ार दो हज़ार वर्ष में पैदा होता है। साहित्य में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित फ़्रांस के रोमां रोलाँ गांधी को ईसा मसीह का लघु रूप मानते थे। महान वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टीन ने गाँधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा था कि आने वाली पीढ़ियाँ जब गांधी के विषय में सुनेगी तो उन्हें आश्चर्य होगा कि हमारी ही तरह का हाड़ मांस का बना हुआ वैसा आदमी इसी धरती पर कभी चलता फिरता था।
शिवानंद तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गाँधी का बहुत नाम लेते हैं. आज के समय में गाँधी का स्मरण करना बहुत ही प्रशंसनीय है. लेकिन उनको चाहने वाले उनकी तुलना गाँधी से करें यह स्वयं नीतीश जी को सहनीय नहीं होना चाहिये. इसलिए मेरा नम्रतापूर्वक अनुरोध होगा कि नीतीश जी अपने उन चाहने वालों को ज़रूर हिदायत देंगे जो अतिरेक में उनको गाँधी के समकक्ष रख कर उनका भला नहीं कर रहे हैं.
