ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार

Home / news / नीतीश की शराबबंदी नीति पर लोकसभा में उठा सवाल, चिराग पासवान बोले.. दुल्हन...

नीतीश की शराबबंदी नीति पर लोकसभा में उठा सवाल, चिराग पासवान बोले.. दुल्हन के कमरे में पुलिस घुस रही

03-Dec-2021 01:36 PM

PATNA : बिहार में शराब को लेकर हो रही चेकिंग का मुद्दा आज लोकसभा में भी उठा. बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान ने पटना में दुल्हन के कमरे में शराब तलाशी का मामला लोकसभा में उठाकर महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाया. 


सदन में अपनी बात रखते हुए चिराग पासवान ने कहा कि पटना में शराब चेकिंग के दौरान पुलिस एक शादी समारोह में दुल्हन के कमरे में घुस जाती है वो भी बिना किसी महिला पुलिसकर्मी के. चिराग पासवान ने इस पर कड़े कानून बनाने की मांग की. साथ ही यह भी कहा कि आगे इस तरह की घटना न हो. इस दौरान उन्होंने महिलाओं से जुड़े अपराध के मुद्दे को भी उठाया. 


इस पर कपड़ा मंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने जवाब देते हुए कहा कि यह महिला की सुरक्षा का मुद्दा है. ये कानून में पहले से ही शामिल है. इसका प्रावधान निर्भया फंड के अंतर्गत पहले ही किया हा चुका है. मंत्री ने कहा पुलिस को सेंसटाईज करने की जरूरत है. साथ ही स्मृति इरानी ने पुलिस का बचाव करते हुए यह भी कहा कि देशभर में जितने भी महिला हेल्पलाइन चलते हैं, उनकी शिकायतों पर पुलिस ही उनका संरक्षण करती है.


बताते चलें कि  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों शराबबंदी को लेकर समीक्षा बैठक में पुलिस और अधिकारियों को शराबबंदी सख्ती से लागू करने के निर्देश क्या दिए, पुलिस मानो बाकी सब काम छोड़ कर शराब खोजने में लग गई है. पटना में एक शादी समारोह में पुलिस शराब चेकिंग करने के लिए महिलाओं के कमरे में घुस गई थी. एक थानेदार के घुसने और कमरों को चेक करने का वीडियो वायरल हुआ था.