बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
18-Dec-2021 08:38 AM
PATNA : लालू परिवार में अभी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के शादी की खुशियां मना रहा है. तेजस्वी यादव अभी सोशल मीडिया से दूर हैं, लेकिन उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव ट्विटर पर एक्टिव हैं. वह परिवार की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं तो साथ ही राजनीतिक टिप्पणियां भी कर रहे हैं. राजद नेता तेजप्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाज सुधार यात्रा को लेकर निशाना साधा है.
तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि अजीब दुर्भाग्य है बिहार का, जिनके दोनों हाथ “खून” से लथपथ और अंतरात्मा “भ्रष्टाचार” में सराबोर हो वो भी ‘समाज सुधार’ जैसी पवित्र अभियान का ढोंग करने को तत्पर हैं..! “सुधार” अपनी गंदी अंतरात्मा में कीजिए, “समाज” को राजद परिवार की ज़रूरत है। हम देख लेंगे।।

बता दें कि बता दें कि नीतीश कुमार जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करेंगे. मुख्यमंत्री के इस दौरे को समाज सुधार यात्रा नाम दिया गया है. मुख्यमंत्री के इस यात्रा में सबसे ज्यादा जिसपर उनका ध्यान रहेगा वो शराबबंदी है. तेजप्रताप यादव ने इसी यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है.
इससे पहले तेजप्रताप यादव ने बिहार के विशेष राज्य को लेकर नीतीश कुमार का समर्थन किया था. तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए. केंद्र और बिहार में अब तो डबल इंजन की सरकार है. मैं मांग करता हूं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज दोनों मिलना चाहिए.