ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार

Home / news / नीतीश की बात से BJP की महिला विधायक आहत, निक्की हेम्ब्रम बोली..महिला के...

नीतीश की बात से BJP की महिला विधायक आहत, निक्की हेम्ब्रम बोली..महिला के सम्मान को लगा ठेस

03-Dec-2021 01:40 PM

PATNA: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में एक ऐसा वाक्या हुआ जो अबतक नहीं हुआ था। शराबबंदी को लेकर चल रही एनडीए की बैठक में शराबबंदी के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा हो रही थी। तभी कटोरिया से बीजेपी विधायक निक्की हेम्ब्रम ने मुख्यमंत्री के सामने महुआ कैसे आदिवासी समाज की आजीविका से जुड़ा हुआ है इसपर अपनी बात रख रही थी। मुख्यमंत्री को उन्होने कहा था कि वो शराबबंदी का समर्थन करती है लेकिन महुआ इस्तेमाल के पहलुओं को भी आदिवासी समाज के हित में देखना होगा। ये कहते ही मुख्यमंत्री ने उन्हे टोका और कहा आप इतनी सुंदर है ऐसी बात करती है, आप ऐसी चीजों के पक्ष में कैसे रह सकती हैं।


मुख्यमंत्री द्वारा आप इतनी सुंदर है शब्द का इस्तेमाल किये जाने से बीजेपी विधायक आहत हो गई। अगले दिन बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक में पार्टी के सामने बीजेपी विधायक ने अपना दर्द साझा किया। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस तरह के शब्द का इस्तेमाल किया वो उनकी कल्पणा से परे है। पार्टी फोरम में उन्होने अपने दर्द को बयां किया।


मुख्यमंत्री के बहुत सुंदर वाले बयान से आहत बीजेपी विधायक निक्की हेम्ब्रम ने मीडिया के सामने अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होने कहा कि इस पूरे मामले पर पार्टी फोरम में अपना पक्ष रख दिया है अब शीर्ष नेतृत्व को फैसला लेना है। उन्होने आगे कहा कि मुख्यमंत्री इस पूरे मामले में क्या सोचते है क्या समझते है उन्हें अपना पक्ष रखना चाहिए। निक्की हेम्ब्रम ने कहा कि वो महिला आयोग की सदस्य रही है इस पूरे मामले को वो महिला के सम्मान से जुड़ा हुआ पाते है, सीएम के इस बात से महिला के सम्मान को ठेस पहुंचा है।