ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / नीतीश के MLA की शर्मनाक करतूत : ट्रेन में अंडरवियर पहनकर घूम रहे...

नीतीश के MLA की शर्मनाक करतूत : ट्रेन में अंडरवियर पहनकर घूम रहे थे JDU विधायक, मना करने पर यात्रियों के साथ की गालीगलौज

03-Sep-2021 08:21 AM

PATNA : जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपने विवादित बयानों को लेकर तो कभी अपने अन्य क्रियाकलापों से गोपाल मंडल हमेशा विवादों में रहते हैं। ताजा मामला गोपाल मंडल की रेल यात्रा से जुड़ा हुआ है। दरअसल पटना से दिल्ली जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस में JDU विधायक ने ऐसी हरकत की है कि उसके कारण भारी बवाल मच गया। इस ट्रेन से सफर कर रहे जेडीयू विधायक गोपाल मंडल तेजस राजधानी एक्सप्रेस में गंजी और अंडरवियर में घूम रहे थे। गोपाल मंडल की इस हरकत पर ट्रेन में सफर कर रहे दूसरे पैसेंजर ने एतराज जताया तो वह गाली-गलौज पर उतर आए। 


पटना से नई दिल्ली जा रही 02309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में नीतीश के विधायक गोपाल मंडल ने शर्मनाक हरकत की है। तेजस राजधानी में वो कपड़े उतारकर घूम रहे थे। वो सिर्फ गंजी और अंडर वियर पर दिखे। गोपाल मंडल की इस हरकत के बाद कोच के अंदर सफर कर रहे दूसरे पैसेंजर ने कड़ी आपत्ति जताई। जिसके बाद विधायक गोपाल मंडल में आपत्ति जताने वाले पैसेंजर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। दिल्ली जा रही ट्रेन में इस कारण खूब हंगामा हुआ। हंगामे के बाद ट्रेन को स्कोर्ट कर रही RPF की टीम उस कोच में पहुंची। किसी तरह विधायक और पैसेंजर को समझाने का प्रयास किया गया। 


पूरे वाकये के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना तब हुई जब ट्रेन दिलदारनगर स्टेशन से गुजर चुकी थी। घटना की पुष्टि RPF ने की है। गोपाल मंडल तेजस राजधानी एक्सप्रेस के A-1 कोच के सीट नम्बर 13, 14 और 15 पर सफर कर रहे थे। जबकि इसी कोच में जहानाबाद के रहने वाले प्रहलाद पासवान अपने परिवार के साथ सफर कर रहे थे। दोनो को पटना जंक्शन से नई दिल्ली जाना था। विधायक गोपाल मंडल कोच में कपड़े खोलकर गंजी और अंडरवियर पहने ही टॉयलेट गए थे। जब वो वापस लौटे तो प्रहलाद ने एतराज जताते हुए महिला पैसेंजर्स का हवाला दिया। जेडीयू विधायक गोपाल मंडल इस बात को समझने के बजाए उल्टा हल्ला-हंगामा करने लगे।