ब्रेकिंग न्यूज़

होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार

‘सभी को भुगतना होगा सीट शेयरिंग में देरी का नुकसान’ नीतीश के करीबी ने कांग्रेस के रूख पर उठाए सवाल

15-Jan-2024 12:14 PM

By First Bihar

PATNA: इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग में हो रही देरी को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि विपक्षी गठबंधन में कोई भी दल सीटों पर समझौता करने को तैयार नहीं है और सभी को अधिक से अधिक सीटें चाहिए। सीट शेयरिंग में हो रही देरी पर जेडीयू ने कहा है कि जितनी जल्दी सीटों का बंटवारा हो जाए, वह अच्छा होगा। सीटों के बंटवारे में हो रही देरी का नुकसान सभी दल को भुगतना पड़ सकता है।


मकर संक्रांति के बाद बिहार में सियासी बदलाव के सवाल पर बिहार सरकार में जेडीय कोटे से मत्री बने सीएम नीतीश के करीबी विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि मकर संक्रांति के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज होंगी। चुनाव बिलकुल नजदीक है ऐसे में अब गठबंधन में तेजी आनी चाहिए। नीतीश कुमार शुरू से कहते रहे हैं कि सीट शेयरिंग जल्द हो जानी चाहिए। नीतीश कुमार ने पहले ही राज्यवार सीट शेयरिंग पर बातचीत करने को कहा था। 


उन्होंने कहा कि किसी भी गठबंधन की अंतिम सफलता सीट शेयरिंग पर ही निर्भर करती है। कांग्रेस का रुख साफ क्यूं नहीं ये तो कांग्रेस वाले ही बता सकते हैं। जितना जल्द सब हो जाता तो अच्छा होता। गठबंधन में सीट शेयरिंग पर देरी का फायदा और नुकसान सभी को होगा। नुकसान होगा तो सभी को होगा और फायदा होगा तो भी सबको होगा। गठबंधन के सभी घटक दलों को नीति बनाकर चुनाव अभियान में जुटना चाहिए। 


मंत्री ने कहा किनीतीश कुमार को संयोजक बनाए जाने की चर्चा जेडीयू ने नहीं की है। नीतीश कुमार ने सार्वजनिक तौर पर इसे कई बार खारिज कर चुके हैं। मीडिया की तरफ से बेबुनियाद इसे हवा दे दिया जाता है। जब बैठक में ये प्रस्ताव भी आया तो हमने इसे अस्वीकार कर दिया। गठबंधन के लिए अभी ये सब महत्वपूर्ण नहीं है, जो आवश्यक हो उसपर काम हो। वहीं राम मंदिर पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर बेकार का विवाद हो रहा है। राम आस्था का सवाल हैं, राम सब दिन से हैं और पूरी दुनिया में सर्वत्र व्याप्त हैं।