Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग
03-Sep-2021 10:57 AM
PATNA : ट्रेन में अंडरवियर पहनकर घूमने वाले नीतीश के लाडले विधायक गोपाल मंडल ने अपनी शर्मनाक हरकत पर सफाई दी है. विधायक ने ट्रेन में कपड़े उतारकर घूमने की बात को स्वीकार किया है. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वे ही अंडरवियर में घूम रहे थे.
उन्होंने कहा, 'सच में मैं अंडरवियर पहने हुए था. मेरा पेट खराब था. ट्रेन में सवार होने के कुछ देर बाद ही मुझे बाथरूम जाना पड़ा. मैं झूठ नहीं बोलता. जो भी बोलता हूं सच बोलता हूं. ट्रेन वाली बात स्वीकार लेने से मुझे कोई फांसी नहीं हो जाएगी.'
बता दें कि पटना से दिल्ली जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस में JDU विधायक की अंडरवियर पहनकर ट्रेन में घूमने वाला मामला सामने आने के बाद भारी बवाल मच गया. इस ट्रेन से सफर कर रहे जेडीयू विधायक गोपाल मंडल तेजस राजधानी एक्सप्रेस में गंजी और अंडरवियर में घूम रहे थे. गोपाल मंडल की इस हरकत पर ट्रेन में सफर कर रहे दूसरे पैसेंजर ने एतराज जताया तो वह गाली-गलौज पर उतर आए.
पटना से नई दिल्ली जा रही 02309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में नीतीश के विधायक गोपाल मंडल कपड़े उतारकर घूम रहे थे. वो सिर्फ गंजी और अंडर वियर में दिखे. गोपाल मंडल की इस हरकत के बाद कोच के अंदर सफर कर रहे दूसरे पैसेंजर ने कड़ी आपत्ति जताई. जिसके बाद विधायक गोपाल मंडल ने आपत्ति जताने वाले पैसेंजर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. दिल्ली जा रही ट्रेन में इस कारण खूब हंगामा हुआ.
हंगामे के बाद ट्रेन को स्कोर्ट कर रही RPF की टीम उस कोच में पहुंची. किसी तरह विधायक और पैसेंजर को समझाने का प्रयास किया गया. पूरे वाकये के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना तब हुई जब ट्रेन दिलदारनगर स्टेशन से गुजर चुकी थी. घटना की पुष्टि RPF ने की है.
गोपाल मंडल तेजस राजधानी एक्सप्रेस के A-1 कोच के सीट नम्बर 13, 14 और 15 पर सफर कर रहे थे. जबकि इसी कोच में जहानाबाद के रहने वाले प्रहलाद पासवान अपने परिवार के साथ सफर कर रहे थे. दोनो को पटना जंक्शन से नई दिल्ली जाना था. विधायक गोपाल मंडल कोच में कपड़े खोलकर गंजी और अंडरवियर पहने ही टॉयलेट गए थे. जब वो वापस लौटे तो प्रहलाद ने एतराज जताते हुए महिला पैसेंजर्स का हवाला दिया. जेडीयू विधायक गोपाल मंडल इस बात को समझने के बजाए उल्टा हल्ला-हंगामा करने लगे.