ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / नीतीश के बवाली विधायक को जिला प्रशासन की नोटिस: DM ने MLA ...

नीतीश के बवाली विधायक को जिला प्रशासन की नोटिस: DM ने MLA गोपाल मंडल से मांगा जवाब, हाथ में पिस्टल लेकर पहुंचे थे अस्पताल

06-Oct-2023 05:29 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: जेडीयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल अपने कारनामों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। पिछले दिनों विधायक गोपाल मंडल पिस्टल लेकर अस्पताल पहुंच गए थे और जब इसके बारे में पूछा गया था तब उन्होंने कहा था कि पिस्टल हाथ में नहीं रखेंगे तो क्या कमर में रखेंगे। इस मामले में अब भागलपुर जिला प्रशासन ने विधायक को नोटिस भेजकर इसका जवाब मांगा है।


दरअसल, जदयू के गोपालपुर विधायक एवं सचेतक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल हाथ में रिवाल्वर लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पहुंच गए थे। उनको अपनी पोती अवनि का सिटी स्कैन कराना था। इस दौरान विधायक के हाथ में रिवाल्वर देख कर अस्पताल में मौजूद लोग सकते में आ गए थे। जब विधायक से हाथ में रिलॉल्वर लेकर चलने के कारण पूछा गया तो उन्होंने बड़ी ही बेबाकी से कहा था कि हाथ में रिवाल्वर नहीं रखेंगे तो क्या कमर में रखेंगे।


विधायक गोपाल मंडल की पिस्टल के साथ तस्वीरे सामने आने के बाद इसको लेकर खूब सियासत भी हुई थी। विरोधी दल के नेता इसको लेकर नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला था। इस मामले में अब भागलपुर जिला प्रशासन ने एक्शन लिया है। भागलपुर डीएम सुब्रत ने एसपी से इसकी जांच कराने की बात कही थी। एसपी की जांच रिपोर्ट के बाद डीएम ने गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। विधायक द्वारा नोटिस का जवाब देने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।