ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / सचिवालय पहुंचे CM नीतीश, अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकारी कार्यों का लिया...

सचिवालय पहुंचे CM नीतीश, अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकारी कार्यों का लिया जायजा

06-Oct-2023 11:07 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से मुख्य सचिवालय पहुंचे हैं। नीतीश कुमार सीधे अपने केबिन में गए और उसके बाद अधिकारियों से फीडबैक लिया। इसके साथ ही नीतीश कुमार सचिवालय में मंत्रियों के लिए बनाए गए केबिन में भी जाकर यह जानकारी ली  कौन से मंत्री अपनी केबिन में बैठे हैं या उनके विभाग से जुड़े अधिकारी केबिन में है या नहीं है।


मिली जानकारी के अनुसार, सीएम नीतीश कुमार सचिवालय पहुंचने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकारी कामकाज का भी जायजा लिया और अधिकारियों को कई तरह के निर्देश भी दिए। नीतीश कुमार लगभग आधे घंटे पर सचिवालय भवन में रहे इस दौरान उन्होंने कई चीजों के बारे में अधिकारियों के जानकारी हासील की और फिर उन्हें सरकारी योजनाओं का जन - जन तक पहुंचाने का टास्क भी दिया।


सचिवालय के औचक निरीक्षण के दौरान सीएम के साथ कई अधिकारी भी मौजूद थे। जबकि बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुहानी बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ सीएम के साथ ही रहते हैं। बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार सीधा अपनी केबिन में गए उसके बाद अधिकारीयों को बुलवा कर उनके साथ बैठक की और इस दौरान उन्होंने साफ सफाई और दूसरे व्यवस्था का जायजा लिया। 


आपको बताते चलें कि, हमको लगा कि लोग देर से आ रहे हैं तो हमने कल ही कहा था कि आज से आएंगे, तो हम 9.30 बजे आ गए।  सबका हालचाल देखे। अब हम फिर से पूरा देखेंगे कि समय पर आ रहे हैं कि नहीं।  हम 9.30 बजे आ जाएंगे।  मीडिया से कहा कि पहले तो आप लोग भी रहते ही थे।  आप लोग भी अब रहिएगा तो दिक्कत नहीं है। मुख्य सचिवालय की हालत देखकर मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि अब वे सप्ताह में तीन दिन मुख्य सचिवालय और दो दिन मुख्यमंत्री सचिवालय में बैठेंगे।  यहीं से सरकारी काम करेंगे।