ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

नीतीश सरकार ने चुनाव से पहले खोला नौकरियों का पिटारा, कैबिनेट ने 1500 से ज्यादा पदों के लिए दी मंजूरी

नीतीश सरकार ने चुनाव से पहले खोला नौकरियों का पिटारा, कैबिनेट ने 1500 से ज्यादा पदों के लिए दी मंजूरी

19-Nov-2019 05:33 PM

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार सरकार ने चुनाव से पहले नौकरियों  खोला है। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विभागों में 1500 से ज्यादा पदों के लिए मंजूरी मिली है। चुनावी साल से ठीक पहले सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। नीतीश कैबिनेट ने आईजीआईएमएस में कुल 383 नए पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। यह सभी पद चिकित्सीय, प्रशासनिक और तकनीकी के साथ-साथ गैर तकनीकी स्तर के होंगे।

इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान में परफ़्यूजनिस्ट के 6 पदों को सृजित करने की मंजूरी मिली है। नीतीश कैबिनेट ने इसके अलावे स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मधुबनी के झंझारपुर में ट्रॉमा सेंटर के लिए कुल 73 पदों के सृजन की मंजूरी भी कैबिनेट ने दे दी है। इसी तरह नवादा के खंडवा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 61 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। 


राज्य सरकार ने पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत कार्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यों के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर कुल 9 पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। नीतीश कैबिनेट ने भवन निर्माण विभाग के तहत 1000 माली के पदों का सृजन किए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।