हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
14-Jan-2020 06:22 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां नीतीश कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है. नीतीश कैबिनेट में सरकारी स्कूलों की रूपरेखा बदलने के निर्णय लिए गए हैं. कैबिनेट की बैठक में 2950 चिन्हित प्रारंभिक विद्यालयों में से 1483 सरकारी स्कूलों में 2750 नए क्लास रूम और शौचालय बनाने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए कैबिनेट ने 4 अरब 9 करोड़ से ज्यादा की राशि की मजूरी दी है.
नीतीश कैबिनेट ने कुल 14 एजेंटों पर अपनी मुहर लगाई है. चमकी बुखार या एईएस से प्रभावित प्रखंडों में गरीब परिवारों को नीतीश सरकार पक्का घर देगी. कैबिनेट ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है. नीतीश सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए मुजफ्फरपुर और वैशाली के उन जिलों में गरीबों का पक्का मकान बनवाएगी. जहां चमकी बुखार की वजह से बच्चों की हर साल मौत हो जाती है. नीतीश सरकार ने चमकी बुखार के कारण हो रहे मौत पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी. जिसमें यह बात सामने आई थी कि कच्चे मकानों में स्बेस्टर्स की छत होने के कारण बच्चों को गर्मी के दिनों में बुखार होता है. इसके अलावे नीतीश सरकार ने धान अधिप्राप्ति के लिए चार करोड़ की राशि को मंजूरी दी है.
पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान को 78 करोड़ की राशि दी गई है. नीतीश सरकार जल जीवन हरियाली अभियान के तहत राज्य में कुल 7319 को का जीर्णोद्धार कराएगी. पहले चरण में लिए गए 1068 कुओं के अलावे इन कुओं का जीर्णोद्धार किया जाएगा. चरणों के जीर्णोद्धार के लिए 45.67 करोड़ की राशि स्वीकृत की है.