ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 10 एजेंडों पर लगी मुहर

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 10 एजेंडों पर लगी मुहर

19-Nov-2019 05:10 PM

PATNA : नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कुल 10 एजेंटों पर मुहर लगी है। राज्य के अंदर नई नौकरियों के लिए पदों का सृजन किया गया है। 

नीतीश कैबिनेट ने आईजीआईएमएस में कुल 383 नए पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। यह सभी पद चिकित्सीय, प्रशासनिक और तकनीकी के साथ-साथ गैर तकनीकी स्तर के होंगे। इसके अलावे स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मधुबनी के झंझारपुर में ट्रॉमा सेंटर के लिए कुल 73 पदों के सृजन की मंजूरी भी कैबिनेट ने दे दी है। इसी तरह नवादा के खंडवा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 61 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। 

राज्य सरकार ने पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत कार्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यों के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर कुल 9 पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। जल संसाधन विभाग के सेवानिवृत्त अभियंता प्रमुख इंदु भूषण कुमार को संविदा के आधार पर 1 साल के लिए एक्सटेंशन दिया गया है। अब वह 31 मई 2020 तक के काम करते रहेंगे।


नीतीश कैबिनेट ने भवन निर्माण विभाग के तहत 1000 माली के पदों का सृजन किए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। इसके अलावे भवन निर्माण विभाग के अंतर्गत उद्यान प्रमंडल पटना के लिए 30 करोड़ 86 लाख 40 हजार की राशि स्वीकृत की गई है।

इसके अलावे बिहार सरकार ने बियाडा भूमि का राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान  NIPER, हाजीपुर के पक्ष में लीज के लिए स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्री के शुल्क में कमी करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।