शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
19-Sep-2023 05:58 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट की बैठक में कुल 45 एजेंडों पर मुहर लगी है। नीतीश कैबिनेट ने विभिन्न विभागों से जुड़े 45 प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति दे दी है। बिहार पुलिस में अनुबंध पर तैनात सैप बल के सभी स्तर के कर्मियों के मासिक मानदेय में 15 प्रतिशत की दर से बढ़ोतरी की गयी है। जूनियर कमिशन्ड ऑफिसर का मानदेय 20, 700 से 23,800 किया गया है। वही सैप जवानों का मानदेय 17250 से 19800 किया गया है। जबकि रसोईया का मानदेय 13110 से बढ़ाकर 15100 रूपये किया गया है।
वही राज्य के अधीनस्थ न्यायालयों में ड्राइवर के 85 पदों की स्वीकृति दी गयी है। जबकि राज्य के सभी 115009 आंगनबाड़ी केंद्रों पर एलपीजी की सुविधा दो गैस सिलेंडर एवं चूल्हा सहित उपलब्ध कराने के लिए 74 करोड़ 75 लाख 58 हजार 500 रुपये एवं गैस रिफिलिंग के लिए वार्षिक राशि 1 अरब 65 करोड़ 75 लाख 9 हजार 708 व्यय की स्वीकृति कैबिनेट में दी गयी है। वही लगातार अनुपस्थित रहने के मामले में गोपालगंज सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभात कुमार नायक को सरकारी सेवा से बर्खास्त किया गया है। जबकि अक्टूबर 2023 से शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) के वर्तमान मानदेय 11 हजार रुपये प्रतिमाह से वृद्धि कर 22000 रुपये प्रतिमाह करने और राज्य सरकार द्वारा ईपीएफ हेतु देय अनिवार्य समानुपातिक अंशदान की वृद्धि के साथ ही 1 जुलाई से प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि की स्वीकृति दी गयी है।






