मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ
23-Nov-2021 06:14 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है। मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है। बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगी है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।
मंगलवार की देर शाम पटना के 4 देशरत्न स्थित संवाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की इस अहम बैठक में 22 एजेंडों पर मुहर लगी है। नीतीश कैबिनेट ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पटना में प्रस्तावित नए बस स्टैंड निर्माण के लिए बिहटा अंचल के कन्हौली में कुल 50 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के लिए दो सौ सत्रह करोड़ छियालिस लाख चालीस हजार 21746.40 लाख रुपये की स्वीकृति दी है।
बिहार कैबिनेट में 22 एजेंडों पर मुहर लगी है। पेट्रोल और डीजल में वैट की कटौती को स्वीकृति दी गयी है। पेट्रोल पर वैट की दर घटाकर 23.58 फीसदी किया गया तो वही डीजल पर वैट की दर घटाकर 16.37 फीसदी किया गया। 750 एंबुलेंस खरीदने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गयी। पेंशनभोगियों को जुलाई से महंगाई भत्ता का लाभ मिलेगा।
वही अनुसूचित जाति एवं जनजाति एवं नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत केंद्र प्रायोजित योजना के अंतर्गत बजट के आलोक में केन्द्रांश मद की राशि विमुक्त होने की प्रत्याशा में राज्यांश मद में कुल 1898.86 लाख की राशि को स्वीकृति दी गयी है। वही सहरसा के तत्कालीन मद्यनिषेध अधीक्षक को बर्खास्त किया गया है।




