हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
03-Jan-2020 03:45 PM
PATNA : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने बड़ी मांग रख दी है। कुशवाहा ने नीतीश कुमार से मांग की है कि वह बिहार विधानसभा में इस बात के लिए प्रस्ताव पारित करें कि बिहार में NRC और NRP लागू नहीं किया जाएगा। कुशवाहा ने कहा है कि अगर वाकई नीतीश कुमार यह चाहते हैं कि बिहार में NRC लागू नहीं किया जाए तो केरल की तर्ज पर विधानसभा से एक प्रस्ताव पास कराना चाहिए। उपेंद्र कुशवाहा लगातार CAA और NRC के खिलाफ बिहार भर के दौरे पर हैं। कुशवाहा 4 जनवरी से अपनी यात्रा का दूसरा चरण शुरू कर रहे हैं।
आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने एनसीआर-सीसीए के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। कुशवाहा ने इस मौके पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए कहा कि बिहार विधानसभा में भी वे केरल की तर्ज पर एनआरसी-सीएए के खिलाफ बिल लेकर आएं।वहीं कुशवाहा ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सीएए, एनआरसी का विरोध करते रहेंगे।विरोध में वे कल से फिर यात्रा पर निकल रहे हैं। उन्होनें कहा कि इस बिल के विरोध में यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
उन्होनें कहा कि बीजेपी दो धर्मों के बीच खाई बनाने की कोशिश कर रही है। वहीं नीतीश पर हमला बोलते हुए उन्होनें कहा कि नीतीश कुमार सदन के अंदर तो इसका समर्थन करते हैं और बाहर में विरोध जता रहे हैं। जनता उन्हें जान चुकी है अब बर्दाश्त नहीं करने वाली। उन्होनें नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए कहा कि सहीं मायने में वे इसका विरोध कर रहे हैं तो केरल विधानसभी की तर्ज पर बिहार में भी विधानसभा के अंदर इसके खिलाफ बिल लेकर आएं।