ब्रेकिंग न्यूज़

रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत

Home / news / सुशील मोदी ने फिर गढ़े नीतीश की शान में कसीदे, BJP के नेताओं...

सुशील मोदी ने फिर गढ़े नीतीश की शान में कसीदे, BJP के नेताओं के आरोपों को खारिज कर नीतीश को दिया सर्टिफिकेट

06-Oct-2019 08:23 PM

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने पटना में हुए जल प्रलय के बाद निशाने पर आये नीतीश कुमार को बेहतर काम का सर्टिफिकेट दे दिया है. ट्वीटर पर आज सुशील मोदी ने लिखा कि नीतीश कुमार ने बिहार में आयी आपदा को जनता की सेवा के मौके में बदल दिया. यानि मोदी की खुद की पार्टी के नेता सरकार पर जो आरोप लगा रहे थे उसे डिप्टी सीएम ने एक  झटके में खारिज कर दिया. 

news image

बधाई देने के बहाने बोले सुशील मोदी
ट्वीटर पर आज सुशील मोदी ने नीतीश कुमार को बधाई देने के बहाने उनकी तारीफों के पुल बांधे. दरअसल नीतीश कुमार आज फिर से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये हैं. दिल्ली से लेकर पटना तक बीजेपी के किसी बड़े नेता ने नीतीश को इसकी मुबारकवाद नहीं दी. लेकिन सुशील मोदी बोले और बधाई देने के बहाने नीतीश कुमार की तारीफों के पुल बांध गये.

देखिये क्या लिखा है सुशील मोदी ने -
"एनडीए के सहयोगी दल जनता दल- यू का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हार्दिक शुभकामनाएँ.  उन्होंने बिहार में न्याय के साथ विकास की राजनीति को नई ऊंचाई दी और आपदा की चुनौतियों को भी जनता की सेवा के अवसर में बदलने का हुनर साबित किया.  नीतीश जी के दोबारा पार्टी के शीर्ष पद पर चुने जाने से NDA मजबूत होगा." 

news image


अपने ही पार्टी के नेताओं को सुशील मोदी का जवाब
दरअसल पटना में आयी तबाही के बाद भाजपा  के नेताओं ने ही नीतीश पर सवाल उठाये थे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी खुलेआम कहा था कि लापरवाही के कारण लोगों को परेशानी हुई. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से लेकर दूसरे नेताओं ने भी सरकार पर ताबड़तोड़ हमला बोला. लेकिन सुशील मोदी ने ऐसे तमाम आरोपों को खारिज कर नीतीश को विकास पुरूष का सर्टिफिकेट दे दिया. 


भाजपा की कितनी फजीहत करायेंगे छोटे मोदी
कुछ साल पहले सुशील मोदी ने ही नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल बताया था. आज तक जदयू के नेता सुशील मोदी के उस बयान का जिक्र कर भाजपा को नीचा दिखाते हैं. पटना में आयी आपदा के लिए जब जदयू और भाजपा दोनों लोगों के निशाने पर है तब सुशील मोदी ने नीतीश को सर्टिफिकेट देकर सारा दोष अपनी पार्टी के माथे ले लिया है. वैसे बड़ा सवाल ये भी है कि क्या सुशील मोदी पार्टी नेतृत्व की सहमति से बयान दे रहे हैं? इसके आसार कम लग रहे हैं. क्योंकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय स्तर के किसी नेता ने नीतीश कुमार को औपचारिक बधाई तक नहीं दिया है.