ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार

नीति आयोग की रिपोर्ट पर बोले सुशील मोदी.. केंद्र सरकार को लिखेंगे पत्र, बिहार काफी आगे बढ़ चुका है

नीति आयोग की रिपोर्ट पर बोले सुशील मोदी.. केंद्र सरकार को लिखेंगे पत्र, बिहार काफी आगे बढ़ चुका है

13-Dec-2021 10:38 AM

PATNA : नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार फिसड्डी साबित हुआ है. इसको लेकर खूब राजनीति हो रही है. इस रिपोर्ट को लेकर विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमला बोल रहा है. वहीं बीजेपी के नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने आयोग की रिपोर्ट के पैमाने पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि वास्तव में बिहार काफी आगे बढ़ चुका है. 


नीति आयोग की रिपोर्ट पर सुशील मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार को मैं चिट्ठी लिखुंगा. इसके साथ ही सुशील मोदी ने कहा कि मैंने नीति आयोग से अपील की है कि पुनः तमाम डाटा को देखा जाए. 2005 में जहां बिहार खड़ा था और 2021 में जहां है इस पर आधारित रिपोर्ट बनाए और कितना विकास हुआ है वह बताएं.


सुशील मोदी ने कहा कि बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह के बाद जिन्होंने भी सत्ता की बागडोर संभाली, बिहार में कोई काम नहीं हुआ. 40 साल तक बिहार का विकास रुका रहा. इसका जवाब ना ही कांग्रेस के नेता देते हैं और ना ही राजद के नेता लालू प्रसाद यादव. अभी बिहार में विकास के काफी काम हुए हैं. 


सुशील मोदी ने कहा- नीति आयोग ने अभी की जो रिपोर्ट पेश की है, वह साल 2015 और 16 के आधार पर पेश की गई है. सुमो ने कहा कि 2016 के बाद बिहार में काफी विकास हुआ है, लेकिन उस विकास की चर्चा नीति आयोग ने नहीं की है. इसको लेकर उन्होंने नीति आयोग को पत्र लिखने की बात कही है. पत्र में पैमाने को ठीक करने के साथ ही एनएचएफएस को आधार बनाकर साल 2020-21 की रिपोर्ट पेश करने की बात उन्होंने कही है. इससे सब कुछ पता चलेगा.