Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
27-Jul-2024 08:58 AM
By First Bihar
PATNA : दिल्ली में नीति आयोग की बैठक आज यानी 27 जुलाई को होने वाली है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। लेकिन, सबसे बड़ी बात यह है कि इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे। लेकिन, बिहार की ओर से पांच दिग्गज नेता इस बैठक में शामिल होंगे। इनमें लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, हम पार्टी के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के अलावा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बैठक में हिस्सा लेंगे।
दरअसल, नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार विकास के ज्यादातर पैमाने पर निचले पायदान पर है। ऐसे में केंद्र की ओर से इस बजट में विशेष ध्यान रखा गया है। हालांकि,इसके बाद भी विपक्ष सरकार पर स्पेशल स्टेटस के लिए जबरदस्त दबाव बना रहा है। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान इसका नजारा भी देखने को मिला। इसके बाद अब सबकी नजर नीति आयोग की बैठक पर टिकी है, जिसमें बिहार के पांच दिग्गज नेता शामिल हो रहा हैं।
बताया जा रहा है कि, जदयू इस बैठक में स्पेशल स्टेटस के मुद्दे को उठाया जा सकता है। इस बात के संकेत पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने संकेत दिये हैं कि जदयू स्पेशल स्टेटस की मांग से पीछे नहीं हटी है। पैकेज स्पेशल स्टेटस की दिशा में ही एक कदम है। जदयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह नीति आयोग की बैठक में बिहार के लिए स्पेशल स्टेटस का मुद्दा उठा सकते हैं। बता दें कि आम बजट में केंद्र सरकार की ओर से बिहार के लिए अलग-अलग योजनाओं में 69000 करोड़ पैकेज की घोषणा की गई है।