Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश
02-Jun-2020 05:41 PM
DESK : चक्रवाती तूफान निसर्ग तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है. 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहाचक्रवाती तूफान महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों से टकराने वाला है. मौसम विभाग ने जो चेतावनी जारी की है. उसके मुताबिक चक्रवात अलीबाग के पास भारतीय सीमा से टकराएगा. इसे देखते हुए महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा दमन द्वीप और दादर नगर हवेली में अलर्ट जारी कर दिया गया है.
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए इन इलाकों में कई जिलों के अंदर एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई है. निसर्ग चक्रवाती तूफान के खतरे से निपटने के लिए एनडीआरएफ की कुल 2 दर्जन टीमों को तैनात किया गया है. यह तूफान फिलहाल मुंबई और पालघर के आसपास है. अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण यह तेजी से मुंबई की तरफ बढ़ा है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. उसके मुताबिक 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मुंबई पहुंच सकता है. फिलहाल यह मुंबई से लगभग 400 किलोमीटर दूर है.
चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है. लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है और लोगों तक लाउडस्पीकर से सूचना पहुंचाई जा रही है. पालघर में 13 गांवों को खाली कराया गया है. चक्रवात पहुंचने के पहले ही गोवा में जबरदस्त बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है.