ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

निलेश मुखिया हत्याकांड में बड़ा एक्शन, आरोपियों के घर कुर्की जब्ती करने पहुंची पुलिस

13-Sep-2023 05:06 PM

By FIRST BIHAR

 PATNA: पटना का चर्चित निलेश मुखिया हत्याकांड में पुलिस ने आरोपियों के घर कुर्की जब्ती का कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पप्पू, धप्पू और गोरख राय के घर की कुर्की जब्ती का वारंट मंगलवार को कोर्ट से ली थी। जिसके बाद बुधवार को पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू की गयी।


दीघा और पाटलिपुत्र इलाके में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही फरार चल रहे हैं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है। मंगलवार को कोर्ट से इजाजत के बाद पुलिस की कर्रवाई जारी है। इसके पहले पुलिस ने आरोपियों के घर पर इश्तेहार चिपकाया था, लेकिन तीनों आरोपियों में से किसी ने भी अब तक सरेंड नहीं किया। जिसके बाद पटना पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है।


गौरतलब है कि 31 जुलाई को निलेश मुखिया को अपराधियों ने कुर्जी मोड़ पर गोली मारी थी। इसके बाद निलेश को पाटलिपुत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें बेहतर इलाज के लिए 7 अगस्त काे दिल्ली एम्स ले जाया गया। एम्स में ही 23 अगस्त काे उनकी माैत हाे गई। जिसके बाद पुलिस ने 14 अगस्त काे शूटर राजा के साथ लाइनर शाहनवाज काे गिरफ्तार किया था। इस दोनों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने दाे शूटर क्याेस खान और उसके भाई माे. इमरान उर्फ लल्लू को 9 सितंबर को जेपी गंगा पथ से उठाया। दाेनाें भाई सुल्तानगंज थाना के कर्बला राेड के रहने वाले हैं।

फर्स्ट बिहार के लिए पटना से शैलेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट

news image


news image


news image


news image


news image


news image

news image