युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान, कहा -अगले चरण में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा खत्म, इनलोगों पर होगा इस तरह से एक्शन छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा
17-May-2020 07:58 AM
By Saurav Kumar
SITMARHI: सीतामढ़ी में एक क्वॉरेंटाइन सेंटर की शर्मनाक और बदतर हकीकत दिखाने पर एक पत्रकार पर सीओ ने प्राथमिकी दर्ज करा दी। नीतीश कुमार जिस सुशासन का दावा करते हैं उस सरकार के अफसर इतने तानाशाह और बेशर्म हो गये है कि क्वॉरेंटाइन सेंटर की बदहाली की हकीकत दिखाने वाले पत्रकार पर केस किया जा रहा है।
यह पूरा मामला रीगा प्रखंड के बुलाकीपुर उच्च विद्यालय के क्वॉरेंटाइन सेंटर का है। सेंटर में निम्न स्तरीय व्यवस्था के विरोध में क्वॉरेंटाइन लोगों ने प्रशासन के विरोध में जमकर हंगामा किया था। लोगों का आरोप था कि उन लोगों को समय पर खाना दिया जाता है। लोगों को भेड़-बकरी की तरह क्वॉरेंटाइन सेंटर में ठूंस कर रख दिया गया है।
इस खबर को प्रिंट मीडिया के एक स्थानीय पत्रकार गुलशन कुमार मिट्ठू ने कवर किया जिसमें क्वॉरेंटाइन सेंटर में मौजूद श्रमिक मजदूरों द्वारा व्यवस्था के विरोध में हंगामा किया करने की खबर को प्रसारित किया गया। उसके बाद रीगा के सीओ राम उरांव ने पत्रकार पर ही प्राथमिकी दर्ज करा दी। सीओ ने अपने प्राथमिकी के लिए आवेदन में कहा कि गुलशन कुमार मिट्ठू में मजदूरों को उकसाया।
बिहार में जिस प्रकार से तानाशाही रवैया से सरकार और उसके अफसर काम कर रहे हैं यह एकदम संवेदनहीन मामला है। हकीकत और बदतर स्थिति का दिखाने पर उसे सुधारने के बजाए पत्रकार पर ही प्राथमिकी दर्ज कर दिया जा रहा है। बुलाकीपुर उच्च विद्यालय क्वॉरेंटाइन सेंटर में मौजूद श्रमिक मजदूरों ने व्याप्त व्यवस्था के विरोध में हंगामा करते हुए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन मुर्दाबाद के के नारे लगाए थे।
इस घटना की खबर को पत्रकार द्वारा कवर किया गया और व्याप्त कुव्यवस्था की हकीकत दिखाई गई जो रीगा के सीओ राम उरांव को नागवार गुजरा और अपने पद के हनक में चूर सीओ ने हकीकत दिखाने पर पत्रकार पर प्राथमिकी दर्ज कर दी। जिस अधिकारी को अपने क्वॉरेंटाइन सेंटर की व्यवस्था दुरुस्त करने में अपना समय बिताना चाहिए था उस सीओ ने व्यवस्था को सुधारने के बजाय पत्रकार पर ही केस दर्ज कर लोगों को उकसाने का आरोप लगा दिया।