बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
27-Dec-2021 08:05 AM
PATNA : देश के बड़े दवा कारोबारी और राज्यसभा सांसद किंग महेंद्र का निधन हो गया है। लंबे समय से बीमार चल रहे किंग महेंद्र का निधन दिल्ली में हुआ है। वह पिछले कुछ अरसे से बीमार थे। अपनी तबीयत खराब होने की वजह से जदयू के राज्यसभा सांसद किंग महेंद्र संसद के शीतकालीन सत्र में भी शामिल नहीं हो पाए थे।
बिहार से आने वाले किंग महेंद्र कांग्रेस के साथ अपनी राजनीति शुरू कर बाद में आरजेडी के साथ जुड़े थे और फिर राज्यसभा पहुंचे थे। बिहार में जब लालू प्रसाद यादव की सत्ता चली गई तो किंग महेंद्र ने नीतीश कुमार का साथ लिया और फिर जनता दल यूनाइटेड के कोटे से राज्यसभा गए। राज्यसभा का उनका मौजूदा कार्यकाल अभी 2 साल तक बचा हुआ था। बता दें किंग महेंद्र की संपत्ति को लेकर भी विवाद सामने आया था।
जहानाबाद जिले के गोविंदपुर से आने वाले किंग महेंद्र का पूरा नाम महेंद्र प्रसाद था। उन्होंने एक किसान परिवार में जन्म लिया। पटना कॉलेज से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट होने के बाद वह बाद के दिनों में दवा के कारोबार से जुड़ें रहें और आज उनकी कुल संपत्ति लगभग 4000 करोड़ से ज्यादा की मानी जाती है।
किंग महेंद्र के पिता वासुदेव सिंह एक साधारण किसान थे। इसके बावजूद महेंद्र प्रसाद कारोबारी दुनिया के किंग बने अपनी वित्तीय ताकत के बूते ही वह राजनीति में सक्रिय हुए। और फिर राज्यसभा सांसद भी बने अरिस्टोफार्मा के मालिक किंग महेंद्र ने 1984 में लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था लेकिन उन्हें जीत हासिल नहीं हुई। बाद में वह सबसे पहले कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा पहुंचे इसके बाद वह लगातार राज्यसभा के सदस्य रहे कांग्रेस आरजेडी और फिर बाद में जेडीयू से वह राज्यसभा जाते रहे यह उनका सातवां टर्म था।