ब्रेकिंग न्यूज़

Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला

मोतिहारी में एएनएम की लापरवाही से नवजात की मौत, गर्भवती महिला से मांगी घूस

14-Jul-2019 11:29 AM

By 7

MOTIHARI : बिहार में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां अस्पताल की लापरवाही के कारण एक बच्चे की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि प्रसव कराने आई एक महिला से पुर्जा काटने के नाम पर एक एएनएम ने अवैध राशि की मांग की. एएनएम ने पीड़ित महिला से तीन सौ रुपये घूस लिए. इस मोल-तोल में काफी समय बीत गया. जिसके बाद महिला का प्रसव तो हुआ लेकिन कुछ ही समय बाद उसके बच्चे की मौत हो गई. पूरी घटना जिले के सुगौली स्वास्थ्य केंद्र की है. एएनएम की इस मनमानी के कारण अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहे हैं. एएनएम द्वारा घूस लेने के चक्कर में एक मासूम की मौत हो गई. पीड़ित महिला सुगौली के पचभिड़ावा गांव से प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची थी. जिसके बाद अस्पताल में एएनएम ने पुर्जा काटने के लिए उससे बहुत ज्यादे पैसे की मांग की. महिला प्रसव पीड़ा से तड़पती रह गई. महिला की हालत ख़राब होते देख परिजनों ने जैसे तैसे कर पर्ची कटाया. उसके बाद महिला का प्रसव हो सका. जन्म के समय नवजात बिल्कुल स्वस्थ था. कुछ देर बाद उसे BCG वैक्सीन का टिका लगा. जिसके कुछ देर बाद ही नवजात बच्चे की मौत हो गई. घटना को लेकर परिजनों में काफी आक्रोश है. अस्पताल की लापरवाही को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट