कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख
23-Jan-2020 08:01 PM
PATNA : जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष पप्पू यादव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस और जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह के मौके पर प्रण लेते हुए कहा कि सीएए-एनआरसी-एनपीआर के खिलाफ मेरा अभियान और भी मजबूत होगा। इन महानायकों के जन्म जयंती के मौके पर और भी ताकत के साथ विरोध अभियान को धार देने का एलान किया।
पप्पू यादव ने इस मौके पर पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसने कर्पूरी का सिर्फ मुखौटा पहना और बिहार को लूटने का काम किया, सुभाष का नाम लेकर जो देश को बाटने की बात कर रहे हैं, राज धर्म नहीं निभा रहे हैं उनके खिलाफ हम संकल्प के साथ एक नई लड़ाई शुरू करेंगे। एक नए बिहार की परिकल्पना और नए भारत के निर्माण की शुरुआत इसी राज्य से होगी। पप्पू यादव ने कहा कि आज कर्पूरी ठाकुर इसलिए याद किये जाते हैं क्योंकि वो व्यक्तिगत नहीं सम्पूर्ण मानवता के विषय में सोचते थे।
पप्पू यादव ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ऐसे नेताओं को जनता सबक सिखाएगी। ऐसे नेता अपनी परंपरा तक को भूल चुके हैं। मां-बहन और बेटी के बारे में ऐसी बयानबाजी करते हुए उन्हें शर्म आनी चाहिए।बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ महिलाओं के प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा था कि कुछ लोगों में इतनी हिम्मत नहीं कि वे स्वयं आंदोलन करें, इसलिए घर की महिलाओं और बच्चों को चौराहों पर बैठा दिया है। पुरुष घर में रजाई में सो रहे हैं और महिलाएं चौराहे पर हैं।