ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / news / नेपाल पुलिस ने बॉर्डर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 भारतीय की मौत, 3...

नेपाल पुलिस ने बॉर्डर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 भारतीय की मौत, 3 की हालत गंभीर

12-Jun-2020 11:03 AM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI :सीतामढ़ी से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल पुलिस ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस गोलीबारी में भारत के एक शख्स की मौत हो गई है, वहीं 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. 

मामला भारत-नेपाल सीमा के सीतामढ़ी के लालबंदी बॉर्डर के पास के जानकीनगर गांव की है. जानकारी के अनुसार तीन घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि भारत-नेपाल सीमा पर विवाद हुआ था जिसके बाद नेपाल पुलिस की ओर से अंधाधुंध फायरिंग की गई. जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए. फायरिंग के बाद से सीमा पर तनाव की स्थिती बनी हुई है.हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. 

बताया जा रहा है कि नेपाल सीमा में भारतीय नागरिक घुस रहे थे, जिस पर विवाद हो गया. इसी दौरान नेपाल पुलिस के जवान और भारतीय नागरिकों में झड़प होने लगी. नेपाल पुलिस का आरोप है कि भारतीय नागरिक द्वारा नेपाल पुलिस के हथियार को छीनकर भागने का प्रयास किया गया, जिसके बाद नेपाल पुलिस की ओर से फायरिंग की गई जिसमें एक की मौत हो गई है वहीं तीन घायल हैं. 

बता दें कि कोरोना संक्रमण और लॉक डउन की वजह से भारत-नेपाल सीमा सील है. इस दौरान भी भारतीय लोग भारत नेपाल सीमा में जा रहे थे. जिस पर नेपाल पुलिस के जवान ने नेपाल सीमा में जाने से भारतीय नागरिक को रोका इस पर विवाद उत्पन्न हो गया. 

मरने वाले भारतीय नागरिक की पहचान जानकी नगर टोले लालबन्दी निवासी नागेश्वर राय के 25 वर्षीय पुत्र डिकेश कुमार की गई है, जबकि घायलों की पहचान बिनोद राम के पुत्र उमेश राम तथा  सहोरबा निवासी बिंदेश्वर ठाकुर के पुत्र उदय ठाकुर के रूप में कई गयी है. उदय को दाएं जांघ में उमेश को दाहिने बांह में गोली लगी है.   गोली लगी है तो दोनो जख्मियों को इलाज के लिये सीतामढ़ी रेफर  किया गया. वही नेपाली पुलिस ने  गांव के वशिस्ट राय के पुत्र लगन राय को अपने कब्जे में रखा है. अब फिलहाल बॉडर पर भारतीय एसएसबी और स्थानीय पुलिस लालबन्दी दोनो बॉडर पर तैनात है.