ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / नेपाल में थमी बारिश, बिहार में बाढ़ के हालात सुधरने की उम्मीद

नेपाल में थमी बारिश, बिहार में बाढ़ के हालात सुधरने की उम्मीद

17-Jul-2019 04:16 PM

By 11

PATNA : नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार के 12 से ज्यादा जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। मिथिलांचल से लेकर कोसी तक के इलाके में कहां बरस रहा है लेकिन अब नेपाल से एक खबर आई है। पिछले 24 घंटे के अंदर नेपाल में हो रही बारिश कम हुई है। नेपाल ने बारिश को लेकर रेन गेज स्टेशन की तरफ से जो ताजा आंकड़े जारी किए गए वह बताते हैं कि नेपाल के अंदर बारिश की रफ्तार थमी है। ताजा आंकड़े उम्मीद भी बंधा रहे की बिहार के अंदर बाढ़ के हालात सुधर सकते हैं। रेन गेज स्टेशन की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक गंडक नदी के जल अधिग्रहण वाले नेपाल के पोखरा, भैरवा और भरतपुर में बारिश कम हुई है। गंडक नदी में आई बाढ़ के कारण पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और सारण जिले प्रभावित हैं। बूढ़ी गंडक और बागमती के जल अधिग्रहण वाले सिमरा, काठमांडू और नागरकोट में भी पिछले 24 घंटे के अंदर बारिश में कमी आई है। हालांकि कोसी के जल अधिग्रहण वाले नेपाली क्षेत्र ओखलाडूंगा, टापलेजंग, धनकुट्टा और विराटनगर में 2 से 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। कोसी नदी से आने वाली बाढ़ के कारण सुपौल, मधुबनी, सहरसा, दरभंगा, खगड़िया, मधेपुरा, पूर्णिया, भागलपुर और कटिहार जिले प्रभावित हैं।