हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
01-Nov-2019 09:28 AM
PATNA : नेपाल पुलिस की वायरिंग में पटना के एक युवक जान चली गई। भारत-नेपाल सीमा से सटे कृष्णानगर में नेपाल पुलिस ने बुधवार को फायरिंग की थी। इस फायरिंग में पटना के एक युवक की जान चली गई। मृतक सूरज कुमार पांडे धनरूआ का रहने वाला था।
दरअसल नेपाल के कृष्णानगर में बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभायात्रा के दौरान रास्ते को लेकर बवाल ऐसा बढ़ा की नेपाल पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने हो गए। बुधवार की रात हुई इस घटना में नेपाल पुलिस ने फायरिंग की। इस फायरिंग में कृष्णानगर कस्बे के झंडे नगर में चाय की दुकान चलाने वाले सूरज की मौत हो गई।
सीमा पर क्षेत्र नेपाली कस्बे में हुई फायरिंग के बाद भारत नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है। सीमा पर पुलिस एसएसबी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। मृतक सूरज कुमार पांडे का घर मिल कॉलोनी धनरूआ में स्थित है।