ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / नेपाल में बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा, निचले इलाकों के कई...

नेपाल में बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा, निचले इलाकों के कई गांवों में घुसा पानी

05-Aug-2022 01:13 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA : नेपाल में लगातार हो रहे बारिश से बिहार में बाढ़ की हालत उत्पन्न हो गई है. कोसी नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. आज यानि शुक्रवार को नेपाल से करीब 2 लाख 30 हजार हेक्टेयर पानी छोड़ा गया है. जिसके बाद मधेपुरा में बाढ़ का कहर जारी है. कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि से कई गांव में पानी घुस चुका है. स्थानीय लोग अपने घरों को छोड़कर ऊंचे स्थान पर जाने को मजबूर है. 


जानकारी के मुताबिक, मधेपुरा के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत आलमनगर और चौसा स्थित निचले इलाकों के कई गांव में उफनाई कोसी नदी की पानी घुस गया है. आधे दर्जन से अधिक गांव जलमंग्न हो गया है. सीओ अभय कुमार ने बताया कि जैसे हीं सूचना मिली कि निचले इलाकों में बाढ़ दस्तक दे चुकी है, हमने प्रभावित इलाकों का जायजा लिया. आलमनगर के आधे दर्जन गांव बाढ़ से प्रभावित है. कई जगहों पर यातायात के लिए नाव दी गई है. बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद है. ऊँचे जगहों को चिन्हित किया जा रहा है.


वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र यादव ने बताया कि नेपाल भू भाग से लगातार पानी का डिस्चार्ज हो रहा है, जिस कारण कोसी नदी उफान पर है. मधेपुरा के उदाकिशुनगंज अनुमंडल के आलमनगर और चौसा इलाकों के निचले हिस्से में बाढ़ का खतरा मंडारने लगी है. आधे दर्जन लोगों के घरों में पानी घुस चुका है. कई जगहों पर यातायात भी ठप है. उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाने की मांग की है.