BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
13-Jun-2020 08:36 AM
PATNA: नेपाल-बिहार बॉर्डर पर सीतामढ़ी के लालबंदी बॉर्डर पर नेपाली जवानों द्वारा फायरिंग के बाद बॉर्डर एरिया में तनाव का माहौल बना हुआ है. यही नहीं बिहार के 6 जिलों से लगी नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है.
बिहार के 6 जिलों के बॉर्डर पर पेट्रोलिंग तेज
सीतामढ़ी से सटे गुआबातरी तक सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है. लॉकडाउन को लेकर पहले से ही सीमा सील, लेकिन तनाव के बाद लोगों का आना जाना भी बंद हो गया है. पश्चिम चंपारण के बेतिया एसएसबी जवान भी चौकस हो गए है. लगातार पेट्रोलिंग हो रही है. मधुबनी के अराहा, लगड़ी, लदनिया, मरनैया, फुलकाहा और पिपराही में एसएसबी जवानों की गश्ती तेज हो गई है. अररिया जिले से फुलकाहा, घूरना,बसमतिया इलाकों में भी पेट्रोलिंग हो रही है. किशनगंज बॉर्डर से आवागमन बंद है. कुछ दिन पहले यहां पर झड़प हुई थी. इसे अलावे सुपौल लॉकडाउन के दौरान से ही सीमा सील है.
नेपाल के जवानों ने तीन को मारी थी गोली
लालबंदी बॉर्डर इलाके में नेपाल के जवानों ने तीन लोगों को गोली मार दी थी. जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी. एक घायल को नेपाल के जवान लेकर चले गए. जिसके बाद बॉर्डर पर तनाव की स्थिति हो गई. सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण बॉर्डर पर पहुंच गए और रिहाई की मांग करने लगे. इस दौरान एसएसबी के जवानों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और भरोसा दिया कि नेपाल के जवानों से बात कर जल्द ही रिहा करा लिया जाएगा.