बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
26-Jun-2024 07:50 AM
By First Bihar
PATNA : नीट यूजी पेपर लीक मामले में अब सीबीआई एक्शन में नजर आ रही है। सीबीआई ने आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
जांच एजेंसी की ओर से दर्ज एफआईआर की कॉपी मंगलवार को पटना सीबीआई के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी हर्षवर्धन सिंह की अदालत में जमा कराई गई। साथ ही सीबीआई ने जेल में बंद आरोपियों को रिमांड पर लेने और पेशी कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
सीबीआई की दिल्ली शाखा में नीट मामले में दर्ज एफआईआर में नीतीश कुमार, रॉकी, अखिलेश कुमार, सिंकदर यादवेन्दु, बिट्टू कुमार, संजीव, अमित आनंद, आयुष राज को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इसके अलावा अज्ञात के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें रॉकी और संजीव को छोड़कर बाकी सभी लोग जेल में हैं।
मालुम हो कि, मंगलवार को सीबीआई के डीएसपी रैंक के अधिकारी समेत तीन अफसर पटना स्थित विशेष कोर्ट पहुंचे। सीबीआई के विशेष प्रभारी न्यायिक दंडाधिकारी प्रफुल कुमार सिंह के पास ब्यूरो के अधिकारी अपने वकील अमित कुमार के साथ पहुंचे थे।
माना जा रहा है कि बेऊर जेल में बंद आरोपितों को सीबीआई रिमांड के लिए प्रोडक्शन कराएगी। रिमांड मिलने पर इनसे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। नीट पेपर लीक मामले में पटना पुलिस और ईओयू बिहार और झारखंड से अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।