BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
12-Sep-2020 03:30 PM
DESK : पूरे देशभर में NEET एग्जाम का आयोजन 13 सितंबर 2020 को किया जा रहा है. कोरोना के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने के लिए एनटीए ने परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 3863 कर दी है. रविवार को आयोजित होने वाली पेपर- पेन पर बेस्ड इस परीक्षा में छात्रों को कोरोना मुक्त होने का सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म देना होगा. वहीं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा को लेकर कई गाइडलाइन्स जारी की है. अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
आपको बता दें कि नीट की परीक्षा के लिए बिहार के दो जिलों में सेंटर बनाये गए हैं. राजधानी पटना में 178 परीक्षा केंद्र तो वहीं गया में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. राजधानी में 72,361 और गया में 6,599 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी इंतजाम किए जा रहे हैं. जिला प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान पर भी ध्यान रखा है.
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर विभाग ने कुछ खास गाइडलाइन्स जारी की हैं जिनमें ड्रेस कोड भी शामिल है. गाइडलाइन्स के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर लंबी आस्तीन वाले हल्के कपड़े पहनकर आने वाले उम्मीदवार परीक्षा का हिस्सा नहीं बन सकेंगे. एनटीए के अनुसार, उम्मीदवार किसी धार्मिक प्रथा के चलते विशेष पोशाक पहनते हैं तो उन्हें परीक्षा केंद्र में रिपोर्टिंग टाइम से एक घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा. महिला और पुरुष उम्मीदवार स्लीपर, कम हील वाली सैंडल या फुटवियर पहनकर आ सकते हैं, लेकिन जूते पहनने की इजाजत नहीं दी जाएगी. किसी विशेष परिस्थिति जैसे मेडिकल आदि की स्थिति में एनटीए का अप्रूवल मान्य होगा. इसके अलावा उम्मीदवार को घर से पहनकर आए मास्क को हटाकर परीक्षा केंद्र में मिलने वाले मास्क का इस्तेमाल करना होगा.