BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
18-Aug-2021 08:17 AM
DESK : खबर नीरज चोपड़ा से जुड़ी हुई है. टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए एकमात्र गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है. नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल जीतने के 10 दिन बाद कल्याणी मंगलवार को पानी पर पहुंचे. उनके स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. लेकिन अचानक से नीरज की तबीयत बिगड़ गई और स्वागत समारोह को बीच में छोड़कर उन्हें आराम के लिए जाना पड़ा.
खबर के मुताबिक के नीरज चोपड़ा थके हुए हैं और उन्हें हल्का बुखार भी है. तबीयत बिगड़ने की वजह से पानीपत के नजदीक अपने गांव खंडवा में आयोजित स्वागत समारोह को बीच में ही छोड़कर नीरज निकल गए जानकारी के मुताबिक ओलंपिक से लौटने के बाद नीरज चोपड़ा का कार्यक्रम बेहद बिजी रहा है. इसके चलते वह थकान महसूस कर रहे थे. हालांकि अपनी तबीयत को लेकर नीरज चोपड़ा ने कहा है कि वह थोड़ा आराम चाहते हैं और जल्द ही वापसी करेंगे. नीरज चोपड़ा के करीबियों के मुताबिक उन्हें कोई खास दिक्कत नहीं है. थकान और हल्के बुखार की वजह से उन्होंने कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ दिया.
आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा को 3 दिन पहले भी बुखार आया था. उनकी कोरोना वायरस टेस्ट कराई गई थी. राहत की बात यह रही कि नीरज की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी. नीरज की तबीयत बिगड़ने के बाद कुछ जगहों पर भी अभी खबर सामने आई कि उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है. हालांकि नीरज चोपड़ा के करीबियों ने इस बात को खारिज किया.
नीरज चोपड़ा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अस्पताल ले जाने की बात बिल्कुल गलत है. ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है और ना ही घबराने वाली कोई बात है. नीरज चोपड़ा ने 15 अगस्त को स्वतंत्र दिवस के मौके पर लाल किले में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत की थी. हरियाणा सरकार की तरफ से शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में भी नीरज स्वास्थ्य नहीं रहने की वजह से हिस्सा नहीं ले पाए थे. वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में जुड़े थे.