मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
15-Oct-2019 06:10 PM
By Rahul Singh
PATNA: राज्य में पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए होने वाले उप चुनाव में एनडीए ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. उप चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों की जीत के लिए खुद सीएम नीतीश कुमार ने मोर्चा संभाल लिया है. मुख्यमंत्री इन सीटों पर एनडीए के दूसरे नेताओं के साथ एक दिन में तीन-तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे.
17 अक्टूबर को सीएम, डिप्टी सीएम सुशील मोदी के साथ दरौंधा विधानसभा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. उसी दिन सीएम और डिप्टी सीएम समस्तीपुर लोकसभा सीट, किशनगंज विधानसभा सीट के लिए भी चुनाव प्रचार करेंगे.
वहीं 18 अक्टबूर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के साथ बेलहर विधानसभा का दौर कर चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. साथ ही वो उसी दिन नाथनगर विधानसभा और सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा में खड़े एनडीए उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे.