मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
22-Sep-2021 02:38 PM
DESK: छात्राओं को भी अब नेशनल डिफेंस एकेडमी में प्रवेश मिलेगा। नवम्बर में होने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा में छात्राएं शामिल होंगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद छात्राएं भी अब नेशनल डिफेंस एकेडमी की प्रवेश परीक्षा में बैठ सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद अब भारतीय सेना में लड़कियों की भर्ती का सपना सच होने जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने इस आदेश को टालने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जल्द ही सभी मापदंड को पूरा कर कर दाखिला शुरू किया जाये। लड़कियों को सेना में भर्ती के लिए अवसर की मांग के लिए वकील कुश कालरा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसमें यह लिखा कि नेशनल डिफेंस एकेडमी में सिर्फ लड़कों को ही दाखिला मिलता है।
वही सुप्रीम कोर्ट का कहना है की उन छात्राओं के मैलिक अधिकारों का हनन होगा जो नेशनल डिफेंस एकेडमी में काम कर देश की सेवा करना चाहती है।18 अगस्त को कोर्ट ने छात्राओं को इस साल होने वाली परीक्षा में हिस्सा लेने की अनुमति दी थी। कोर्ट ने आज इस अंतरिम आदेश को बदलने से मना कर दिया है। ऐसे में अब नवम्बर में होने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा में छात्राएं शामिल होंगी।