पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
24-Feb-2024 08:35 AM
By First Bihar
PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला बिहार दौरा है। नरेंद्र मोदी 2 मार्च को बिहार के औरंगाबाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। औरंगाबाद में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुद प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तारीख और जगह की जानकारी साझा की है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की पुष्टि कर दी है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दो मार्च को प्रधानमंत्री औरंगाबाद में रैली को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बहुत जल्द स्थल चिह्नित कर पार्टी के वरीय नेताओं को अवगत करा दिया जायेगा। जिला प्रशासन इसके लिए करहारा का इलाका, देव मोड़ का इलाका, पुलिस लाइन, फारम एरिया, डबुरा व पोइवां के बीच का इलाका या ओरा व पोइवां पंचायत से संबंधित किसी ग्रामीण इलाके के भूखंड का चयन कार्यक्रम के लिए कर सकता है।
मालूम हो कि, आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार भाजपा ने अपनी तैयारी और तेज कर दी है। लोकसभा चुनाव की औपचारिक घोषणा होने के पहले पार्टी के वरीय नेताओं का बिहार दौरा का कार्यक्रम तय हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मार्च के प्रथम सप्ताह में बिहार आएंगे, जबकि इस महीने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार आएंगे।
उधर, प्रधानमंत्री दो मार्च को बिहार आ रहे हैं तो गृह मंत्री अमित शाह पांच मार्च को पटना आनेवाले हैं। वैसे रक्षा मंत्री का बिहार दौरा 28 फरवरी को हो सकता है , वो सीतामढ़ी, छपरा, मधुबनी या दरभंगा में से किसी दो स्थानों पर जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि, फिलहाल राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर मंथन जारी है। जबकि दो मार्च को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का भी बिहार आने का कार्यक्रम तय है।