ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / VIP पार्टी ने NDA की जीत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी बधाई,...

VIP पार्टी ने NDA की जीत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी बधाई, 2025 तक CM बने रहने की कामना की

02-Nov-2021 07:42 PM

PATNA: बिहार विधानसभा उपचुनाव में एनडीए की शानदार जीत पर वीआईपी पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि 2025 तक नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार को विकास चाहिए विनाश नहीं।  


कुशेश्वरस्थान और तारापुर की जनता ने विकास को चुना है विनाश को नहीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास पुरुष हैं। बिहार के विकास के लिए उन्होंने कई काम किए हैं। बिहार में हर जाति धर्म के लिए उन्होंने काम किया है। 2005 से पहले वाले बिहार की कल्पना मात्र से आज लोगों की रूह कांप जाती हैं। 


वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि 2005 से पहले वाले बिहार में हर तरफ अंधकार, अत्याचार, लाचारी थी साथ में अपराधियों का बोल बाला भी था। बिहार की जनता ने 2005 में नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर चुना और तब से आज तक इन 15 वर्षों में नीतीश कुमार ने बिहार को नई पहचान दिलाई हैं। आज बिहार में बड़ी तरक्की हुई है। लोग अमन चैन के साथ बिहार में रह रहे हैं।  


वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा  कि बिहार विधानसभा उपचुनाव में विपक्ष जनता को भरमाने की कोशिश में लगे थे लेकिन जनता अब जात पात की भावना से ऊपर उठ चुकी है और सिर्फ और सिर्फ विकास चाहती हैं। इसी का प्रमाण आज देखने को मिला जहां कुशेश्वरस्थान और तारापुर इन दोनों सीटों पर एनडीए के पक्ष में वोट करके बिहार की जनता ने यह साफ कर दिया है की 2025 तक नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे और उनके नेतृत्व में बिहार विकास की नई उच्चाइयों को हासिल करेगा।