ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम बिहार के VVIP के लिए नया 'उड़नखटोला', नीतीश सरकार किराए पर पर ले रही 7 सीटर 'हेलिकॉप्टर', प्रति माह भाड़ा कितना होगा...? न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान

JDU उम्मीदवार रामप्रीत मंडल का विरोध, NDA की बैठक में BJP कार्यकर्ताओं ने तोड़े प्लेट

08-Apr-2024 04:30 PM

By First Bihar

MADHUBANI : मधुबनी के झंझारपुर मोहना स्थित एक होटल में सोमवार को NDA की बैठक बुलाई गयी थी। जिसमें शामिल होने के लिए सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से कार्यकर्ता आए हुए थे। दोपहर 2 बजे जब एनडीए कार्यकर्ता लंच करने के लिए खाने के स्टॉल पर पहुंचे तब व्यवस्था देखकर BJP कार्यकर्ताओं का गुस्सा फुट पड़ा। आक्रोशित बीजपी कार्यकर्ताओं ने स्टॉल पर रखे कई प्लेट को उठाया और जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। 


इस दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ता मधुबनी के झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू उम्मीदवार रामप्रीत मंडल का विरोध करने लगे। बीजेपी कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे रामप्रीत मंडल के बड़े बेटे नंदू मंडल के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। 


बीजेपी कार्यकर्ताओं का साफ कहना था कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नाम पर रामप्रीत मंडल वोट मांग रहे हैं। वह खुद क्षेत्र की जनता के बीच कभी नहीं गए। वहां मौजूद एनडीए नेताओं ने काफी मशक्कत के बाद कार्यकर्ताओं के गुस्से को शांत कराया और जेडीयू प्रत्याशी रामप्रीत मंडल की जीत का मंत्र दिया। 


इस मौके पर राज्यसभा सांसद संजय झा, मंत्री मदन सहनी, मंत्री शीला मंडल ,पूर्वमंत्री लक्षेश्वर राय ,वीणा कामत, बीजेपी के अरुण शंकर प्रसाद, जेडीयू प्रत्याशी रामप्रीत मंडल ,पूर्व विधान पार्षद बिनोद सिंह, झंझारपुर जिला अध्यक्ष ऋषिकेश राघव, मधुबनी के बीजेपी जिलाध्यक्ष शंकर झा सहित बीजेपी और जेडीयू के कई प्रखंड अध्यक्ष व एनडीए के सभी घटक दलों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद थे।