तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
01-Nov-2023 07:43 AM
By First Bihar
PATNA : बीपीएससी से चयनित एक लाख 20 हजार नए शिक्षकों को स्कूल आवंटित करने के लिए सॉफ्टवेयर तैयार है। सॉफ्टवेयर के माध्यम से नव चयनित शिक्षकों को वैसे स्कूलों में पोस्टिंग दी जाएगी, जहां कक्षा के अनुपात में बहुत कम या न के बराबर शिक्षक हैं। नए चयनित शिक्षकों को पहले ग्रामीण इलाकों के स्कूल आवंटित किए जाएंगे। इसको लेकर शिक्षा विभाग राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों से ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों की सूची रोस्टर रिक्ति के हिसाब से मांगा है।
दरअसल, शिक्षा विभाग का यह मानना है कि जिन स्कूलों सबसे अधिक रिक्तियां हैं, वहां पहले योगदान दिलाया जाए। लिहाजा रिक्तियों को भरने की कवायद सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्रों के दूर दराज के गांवों, पंचायतों के स्कूलों से होगी। शहरी क्षेत्रों के स्कूलों को फिलहाल नियुक्ति प्रक्रिया से अलग रखने की तैयारी है। हालांकि, अधिकांश शिक्षक शहरी स्कूलों में ही अपनी पदस्थापना चाहते हैं, क्योंकि गांवों की अपेक्षा शहरों में आवास रखने की अधिक प्राथमिकता है।
वहीं, बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित एवं योगदान करने वाले सभी शिक्षकों को आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने प्रशिक्षण व्यवस्था को सुनिश्चित करने का आदेश सभी जिलाधिकारी को दिया है। उन्होंने जिलाधिकारियों से कहा है कि, चार नवंबर से राज्य के 77 शैक्षणिक संस्थान में नए बहाल टीचरों को आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा।
उधर, केके पाठक ने यह भी कहा कि यह भी सुनिश्चित करें कि संबंधित संस्थान में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य हो। कितने शिक्षक प्रशिक्षण से गायब हैं या इन शैक्षणिक संस्थानों के पढ़ाने वाले अध्यापक गायब हैं, इस पर भी नजर रखी जाए और उनकी सूची तैयार की जाए। प्रशिक्षण के दौरान खुद जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं अनुमंडल अधिकारी भी प्रशिक्षण पाने वाले शिक्षकों को संबोधित करें और राज्य के शैक्षणिक व्यवस्था के बारे में बताएं।