ब्रेकिंग न्यूज़

कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Home / news / नये साल पर ट्रेंड टीचरों की होगी बल्ले-बल्ले, अनट्रेंड नियोजित शिक्षकों की जाएगी...

नये साल पर ट्रेंड टीचरों की होगी बल्ले-बल्ले, अनट्रेंड नियोजित शिक्षकों की जाएगी नौकरी

03-Jan-2020 01:17 PM

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में नये साल में नये ट्रेंड टीचरों को जल्द ही सातवें वेतनमान का लाभ मिलने लगेगा वहीं अनट्रेंडों की नौकरी पर तलवार लटक रही है। शिक्षा विभाग ने अनट्रेंड टीचरों की खोज तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि जिले में तीन से चार हजार शिक्षकों के पास प्रशिक्षण की डिग्री नहीं है।


सबसे पहले बात करें नये प्रशिक्षित शिक्षकों की तो उन्हें सातवें वेतनमान का लाभ जल्द मिलने जा रहा है। इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ( स्थापना) अब्दुल सलाम अंसारी ने जिले के छह प्रखंड के बीईओ को लेटर लिखकर एक सप्ताह का समय देते हुए उचित कार्रवाई की निर्देश जारी किया है।


वहीं जिले के सरकारी स्कूलों में नौकरी करते हुए प्रशिक्षित नहीं होनेवाले शिक्षकों की नौकरी पर तलवार लटक रही है। शिक्षा विभाग वैसे शिक्षकों को चिह्नित करने में जुट गया है। जिनके पास प्रशिक्षण की डिग्री नहीं होगी उनकी घर वापसी होगी। विभाग की ओर से सर्वे शुरू होने के बाद अप्रशिक्षित शिक्षकों की बेचैनी बढ़ गई है। जानकारों की मानें तो जो प्रारंभिक जानकारी सामने आ रही है उसके हिसाब से करीब तीन से चार हजार के बीच शिक्षक हैं, जिनको डिग्री का फेरा लग सकता है।