दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
31-Dec-2019 07:34 PM
DELHI : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। केन्द्र सरकार ने रेल किरायों में बढ़ोतरी कर दी है। नये साल पर रेल यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ने जा रहा है। जनरल और स्लीपर क्लास में एक पैसा प्रति किलोमीटर का इजाफा किया गया है। एसी क्लास में चार पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गयी है। बढ़े हुए किराये एक जनवरी से लागू हो जाएंगे।
मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में सेकेंड क्लास के किराये में 2 पैसे, स्लीपर क्लास के किराये में 2 पैसे तथा फर्स्ट क्लास के किराये में 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। वहीं एसी क्लास में एसी चेयर कार के किराये में 4 पैसे, एसी-3 टीयर के लिए 4 पैसे, एसी-2 टीयर के किराये में 4 पैसे तथा एसी फर्स्ट क्लास के किराये में भी चार पैसे की बढ़ोतरी की गई है।
नॉन एसी सेकेंड क्लास के किराये में प्रति किलोमीटर 1 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। स्लीपर क्लास के लिए भी किराये में 1 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। जबकि फर्स्ट क्लास के किराये में 1 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।किराया में बढ़ोतरी का असर खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।
बता दें कि रेलवे ने कई सालों से यात्री किराये में इजाफा नहीं किया है। पिछले साल संसद की एक समिति ने सिफारिश की थी कि रेलवे को निश्चित अवधि में रेल यात्री किराये की समीक्षा करनी चाहिए। भारतीय रेलवे की कमाई 10 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है। रेलवे को 100 रुपये कमाने के लिए 98.44 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।