पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
01-Jan-2022 03:14 PM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने साल के पहले ही दिन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर जोरदार तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि 16 साल से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं अगर इसके बावजूद बिहार में कुछ काम बचा हुआ है तो उसकी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार की है। जो पुराने वादे हैं नीतीश कुमार इस साल उसे पूरा करें। यह उम्मीद की जानी चाहिए कि लाखों रोजगार देने का जो वादा किया था वह कम से कम साल में एक बार तो पूरा करके दिखाएं। इतना ही नहीं इस बात के भी संकेत दिए हैं कि खरमास खत्म होने के बाद जब वह बिहार के दौरे पर निकलेंगे।
तेजस्वी यादव ने बिहार की बदहाली के लिए नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है प्रतिपक्ष ने कहा है कि 16 साल से बिहार में शासन करने के बावजूद अगर राज्य की स्थिति बेहतर नहीं हुई तो नीतीश कुमार के अलावे जिम्मेदार और कौन हो सकता है।
इतना ही नहीं यह भी कहा कि बिहार में हर तरफ भ्रष्टाचार है महंगाई से लोगों की कमर टूट रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही है और नीतीश कुमार को केवल शराब नजर आ रहा है अगर कोई सवाल पूछे तो कहते हैं कि उन्हें जानकारी नहीं। विधानमंडल में शराब की बोतल मिलती है लेकिन नीतीश कुमार अंजान बने रहते हैं कहा कि नीतीश कुमार को अपनी विफलता की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
राबड़ी आवास पर नववर्ष के मौके पर आज भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। तेजस्वी यादव, राजश्री और राबड़ी देवी से मिलने पहुंचे समर्थकों ने मिलकर नए साल की शुभकामनाएं दी। आज पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जन्मदिन भी है। इस मौके पर नव वर्ष की बधाई के साथ-साथ लोगों ने राबड़ी पर बुके देकर जन्मदिन की शुभकामना दी। वही राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और राजश्री ने बिहार के कई क्षेत्रों से आए लोगों को बधाई और शुभकामनाए दी। वही राबड़ी आवास पर पहुंचे गरीबों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया। राबड़ी देवी और उनकी बहू राजश्री ने अपने हाथों से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।
राजद नेता तेजस्वी यादव, राजश्री और राबड़ी देवी ने एक साथ प्रदेशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के लोगों की जिन्दगी में खुशहाली आए। उनकी सारी समस्याएं दूर हो नए साल में यही कामना करते हैं। वही आने वाली जो भी चुनौतियां सामने है उसका एकजुट होकर मुकाबला करेंगे।
तेजस्वी ने कहा कि अब हमारी पूरी ऊर्जा बिहार के लोगों की सेवा में लगेगी।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नववर्ष की शुभकामनाए देते हुए तेजस्वी ने कहा कि पन्द्रह साल से बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है इसके बावजूद समस्याएं अनंत हैं। महंगाई और बेरोजगारी पर अब तक कोई काम नहीं हुआ है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार विधानसभा में दारू की बोतल मिलने की जानकारी सीएम को नहीं होती है। यदि हाल रहा तो बिहार की जनता भी नोटिस नहीं लेगी।
नववर्ष के मौके पर राजश्री और तेजस्वी यादव ने एक साथ प्रदेशवासियों को शुभकामना दी। राजश्री ने कहा कि बिहार आना बहुत अच्छा लग रहा है। बिहार के लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। इस बात की पूरी खुशी है कि नया साल वे अपने परिवार के साथ मना रही हैं। आज अलग-अलग जगहों से लोग मिलने और आशीर्वाद देने पहुंच रहे हैं। आज पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जन्मदिन भी है। इस मौके पर राबड़ी देवी को बुके देकर लोगों ने जन्मदिन की बधाईयां भी दी साथ ही नववर्ष की शुभकानाएं दी।