ब्रेकिंग न्यूज़

कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Home / news / नया साल.. नया कप्तान और पटना पुलिस का बदला तेवर देखिए.. कई मामलों...

नया साल.. नया कप्तान और पटना पुलिस का बदला तेवर देखिए.. कई मामलों के 85 आरोपियों को एक दिन में दबोचा

04-Jan-2020 02:23 PM

PATNA:  नए एसएसपी के आते ही पटना पुलिस के तेवर बदल गया है. थाने में कुर्सी तोड़ने वाले अब  काम में लग गए हैं. दिन रात पुलिस छापेमारी कर रही है. यही नहीं कई कांडों में फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया जा रहा है. कार्रवाई के बारे में रोज एसएसपी को बताया जा रहा है.

एक दिन में 85 को किया गिरफ्तार

पटना पुलिस ने एक दिन में 85 को गिरफ्तार किया है. धनरूआ पुलिस ने हत्या के 1 आरोपी और दहेज हत्या के 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुनपुन थाना ने 1, शाहपुर थाना ने एक, रुपसपुर 1,दानापुर थाना ने एक, नौबतपुर थाना ने एक, राजीवनगर थाना ने 1, बाढ़ ने 2, मनेर थाना ने 1 कोतलावली थाना ने एक, जक्कनपुर थाना ने 2  समेत कई थानों की पुलिस ने अलग-अलग मामले के आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

कई थानों का किया निरीक्षण

पटना के नए एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने पदभार ग्रहण करते ही कई थानों का निरीक्षण किया और सभी थानेदारों को अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था. शर्मा ने कहा था कि वह किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे. नए कप्तान के आते ही थानेदार एक्टिव हो गए हैं. बता दें कि साल के पहले दिन ही 22 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया.  पटना की एसएसपी गरिमा मलिक को डीआइजी में प्रोन्नति देकर अपराध अनुसंधान विभाग में तैनात कर किया गया है वहीं, मोतिहारी एसपी और 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी उपेंद्र कुमार शर्मा को राजधानी पटना का सीनियर एसपी बनाया गया.