ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / नए साल का जश्न और होगा फीका, पटना गोलघर और गांधी मैदान भी...

नए साल का जश्न और होगा फीका, पटना गोलघर और गांधी मैदान भी बंद रहेगा

30-Dec-2021 07:24 AM

PATNA : नए साल के स्वागत को तैयार लोगों को इस बार जश्न मनाने के लिए ठिकाना नहीं मिलेगा।।बिहार सरकार ने राज्य के सभी पार्कों और जू को 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए एहतियातन यह कदम उठाया गया। पटना जू और पार्कों पर बंदी के साथ-साथ अब एक और खबर सामने आई है। पटना के गांधी मैदान को भी 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक बंद रखा जाएगा। इतना ही नहीं गोलघर भी बंद रहेगा, साथ ही साथ गंगा नदी में नाव के परिचालन पर भी रोक लगा दी गई है। 


राजधानी पटना के सभी पार्कों में नए साल का जश्न नहीं मनेगा। डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक गांधी मैदान गोलघर समेत शहर के सभी पार्क 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है। गंगा नदी में भी लोग दियारा की तरफ जश्न मनाने जाते हैं। इसपर भी रोक रहेगी, गंगा में नावें नहीं चलेंगी। 


इतना ही नहीं किसी भी होटल और सार्वजनिक स्थल पर नए साल का जश्न मनाने के लिए अनुमति लेनी होगी। इस दौरान कोरोना से जुड़ी एसओपी का पालन करना होगा। बगैर इसके आयोजन करने वालों के ऊपर कानूनी कार्रवाई होगी। पटना के डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह इस आदेश को सख्ती से लागू करवाएं। सभी थानाध्यक्षों को भी इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है। नए साल पर पटना में सुरक्षा व्यवस्था भी मुस्तैद रखी जाएगी। आपको बता दें कि सरकार के नए आदेश के मुताबिक किसी भी तरह के सामाजिक, राजनीतिक, कल्चरल, खेलकूद, शैक्षणिक और धार्मिक आयोजन में शामिल होने वालों के लिए मास्क जरूरी कर दिया गया है और आयोजक के लिए एसओपी का पालन अनिवार्य रखा गया है।