Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
31-Mar-2021 11:51 AM
By SONU KUMAR
NAWADA : इस वक्त एक बड़ी खबर नवादा जिले से सामने आ रही है. जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं. घटना भदौली पंचायत के गोंदपुर और खरीदी बीघा की बताई जा रही है. वहीं मुखिया के पति प्रिंस तमन्ना के अनुसार दो लोगों की इलाज के दौरान आंख की रौशनी चली गई है. जिन दो लोगों की आंखों की रौशनी गई है वे खरीदी बिगहा के रहने वाले हैं.
परिजनों के मुताबिक़, होली के दिन मृत सभी लोगों ने शराब पी थी जिसके बाद अचानक सभी की तबियत बिगड़ने लगी. आनन फानन में सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया जहां सभी की मौत हो गई. मृतकों के परिजनों ने मौत की वजह जहरीली शराब बताया है. वहीं दो लोगों की आंख की रौशनी चली जाने से हड़कंप मच गया है. परिजनों ने बताया कि होली के दिन शराब पीने के बाद इनकी तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान इनकी आंखों की रौशनी चली गई.
जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत होने के बाद डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे हैं. एसडीएम और डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बिक रही शराब को पीने से 6 लोगों की मौत हुई है.